मध्य प्रदेश

गड्ढ़ों से छलनी छलनी हुआ नेशनल हाईवे 44, राजमार्ग प्राधिकरण की घोर लापरवाही आई सामने

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कश्मीर से गौरझामर होकर सीधे कन्याकुमारी को जोडने वाला देश का सबसे लम्बा व सर्वाधिक विपणन वाला राष्टीय राजमार्ग 44 इस समय भीषण गडढ़ों से तार-तार हो गया है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सम्बंधित अधिकारियो की घोर लापरवाही व अनियमितताओ के चलते सडक पर बनने वाले घातक गडढो का समय समय पर पेचवर्क नही कराये जाने से गडढ़ों का आकार बढते बढते विकराल रूप धारण कर चुके है छलनी छलनी हो चुके रोड पर बडे बडे भारी लागरन वाहनो को अपने गंतव्य स्थान व मन्डी तक पहुंचने मे गड्ढे अवरोधक बने हुए है बरमान, देवरी, महाराजपुर, गौरझामर, सुरखी, सागर के बीच में सडक पर बने गडढ़ों के तांडव ने वाहनो की रफ्तार छीन ली है देखा जा रहा है की इन गडढ़ों की बजह से वाहनो में हो रही टूट फूट के परिणाम सडको पर जगह जगह बिगडे व दुर्घटना ग्रस्त खडे वाहन प्रमाण है वाहन चालको का कहना है की गडढ़ों को शीघ्र नही भरा जाता तो सडक पर क्षतिग्रस्त वाहनो की कतारे लग जावेगी, प्राधिकरण अधिकारी व ठेकेदार इस ओर तत्काल ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button