जन भागीदारी समिति की बैठक हुई आयोजित

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज सिलवानी में शनिवार को जन भागीदारी समिति की दूसरी बैठक रखी गई। बैठक में विद्यालय विकास छात्र छात्राओं के हित में प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें महाविद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती देवी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। महाविद्यालय प्रांगण में 90×45 का टीन सेट एवं बैडमिंटन इंडोर्स, पेवर ब्लॉक लगवाए जाएंगे। विद्यालय के बाजू में फेसिंग जाली लगाकर नंदन वन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। एमए, एमएससी, एम कॉम नए विषयों की लाइब्रेरी में पुस्तकों का क्रय किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालय की विकास हेतु विभाग द्वारा राशि की मांग की जाएगी, जन भागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू और समिति के सदस्यों के द्वारा सभी प्रस्ताव पर पारित किए गए।
इस दौरान शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीडी खरवार, समिति सदस्य तुलसीराम यादव, समिति सदस्य राजेंद्र सोनी, सदस्य धर्मदास चढार, जितेंद्र जैन, अनिल साहू शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर मनोहर पंथी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, खेल अधिकारी डॉक्टर मुक्तिन अहमद, डॉ. राम अनुज रघुवंशी, प्रतिभा डेरिया, अभिलाषा ठाकुर, राघवेंद्र नेमा, गिरवर, चैनसिंह आदि मौजूद रहे।



