क्राइम

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार के कहर ने फिर एक बाइक चालक की जान ले ली, बाइक चालक कोलूघाट मंदिर से बेगमगंज अपने घर की ओर आ रहा था की माला फ्यूल और राय कृषि फॉर्म के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सूचना पर पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि गुड्डू ट्रेवल्स की बस ने उसके लिए टक्कर मारी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि अयोध्या नगर शांति वेयर हाउस के पास निवास करने वाले भगवानदास कुशवाहा का 19 वर्षीय पुत्र सतीश कुशवाहा कोलूघाट मंदिर से बेगमगंज की ओर आ रहा था तभी उक्त घटना घटित हो गई।
पुलिस ने शव को मर्चुरी भवन में रखवा दिया है बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button