मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष का चयन जल्द : मित्तल

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस जनों से की मुलाकात
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी सीपी मित्तल का कटनी अल्प प्रवास के दौरान सर्किट हाउस माधवनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कार्यक्रम रखा गया काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने उपस्थित कांग्रेस जनों से विस्तार से चर्चा की एवं पिछले विधानसभा लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कांग्रेस जनों को भरोसे दिलाया कि जल्द से जल्द शहर कांग्रेस का अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी उनके आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान एवं पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जैन कक्का, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने पुष्प माला से स्वागत किया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कुछवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ आनंद पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडेय, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल तिवारी, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ला, कल्लू दास वैरागी, शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व मंडी सदस्य शिवकुमार जालिम यादव, पार्षद मौसूफ अहमद, रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव राबिन पीटर, तुलाराम गौंटिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, पार्षद विनीत जायसवाल, श्याम पाहुजा, मुमताज बानो, सीमा यादव, कल्पना पाठक, अजय खटीक, प्रशांत सिन्हा, अजय गौंटिया, गगन तिवारी, रजत यादव, मंगलसिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button