मध्य प्रदेश
13 माह में हुए 6 थाना प्रभारी के तबादले

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । पुलिस थाना साईंखेड़ा में 5 जुलाई 2023 के बाद 13 माह में हुए 6 थाना प्रभारी के तबादले हो चुके है, किसी के पास दो माह रहा प्रभार तो किसी के पास एक माह तो किसी के पास मात्र 15 दिन, एक वर्ष पूरा तक नहीं कर पाए पांच थाना प्रभारी, पूर्व में रहे थाना प्रभारी प्रकाश पाठक मात्र 15 दिन अपनी सेवाएं देने के बाद तबादला हों गया था दोबारा से प्रकाश पाठक को थाना प्रभारी साईखेड़ा का प्रभार सौंपा गया है?



