ब्लेक कोबरा सांप की फुसकार से वार्ड में दहशत, जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, छोड़ा फिर जंगल में

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले में ब्लेक कोबरा सांप एक तीन मंजिला पानी की टंकी के बैठ कर एसी फुसकार लगा रहा था कि 8 मकानों में दहशत और डर भरा रहा।
वार्ड में दहशत और जान के खतरे को लेकर दिखाई जाबाजी।
कटनी निवासी युवा पीढ़ी नेbजानकारी देते हुऐ बताया कि मंगलवार की शाम को जानकारी मिली कि कटनी जिले अम्बेडकर वार्ड नंबर 21 गायत्री नगर वार्ड में एक मकान के ऊपर काला सर्प बैठा हुआ है। जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि तीसरे बिल्डिंग के ऊपर पानी की टंकी पर बैठा ब्लैक कोपरा सांप है जिसकी फुसकार सुन कर मोहल्ले वाले दहशत में थे।
जब सर्प वहा बैठा हुआ था, आज शाम 5 बजे सूचना प्राप्त हुई एक घर के पानी की टंकी के पाइप पर काफी देर से एक कोबरा प्रजापति का सर्प बैठा है। लेकिन उस स्थान पर चढ़ने का कोई भी साधन नहीं था। और बारिश की वज़ह से फिसलन भी बनी हुई थी। सर्प की फुस्कार कितनी भयानक थी की लोग भी सहयोग करने से डर रहे थे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने सर्प का सुरक्षित रेसक्यू किया । इनके साथ पशु प्रेमी शिवम बाजपेई के सहयोग से सर्प को सुरक्षित सरस्वाही के जंगल में छोड़ा दिया गया।
हमारे भारत देश में हिंदी भाषा में ये नाग के रुप में जाना जाता है। यह भारत देश के सबसे जहरीले सर्प में से एक है। साथ ही यह सर्प इतना अधिक घातक होता है कि अगर किसी को डस लेता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। इसे पकड़ने मे मुझे भी पहली बार बड़ा डर लगा। सतर्क रहे और सुरक्षित रहे की दी प्रेरणा – सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने सभी वार्ड वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रकार के जहरीले जीव जंतु दिखाई देने पर इन्हें मारे नहीं हमसे संपर्क करें और इन्हें पकड़ने की कोशिश भी न करे क्योंकि ये बहुत ही घातक हो सकता है। यह बहुत ही जहरीला सर्प है अभी हाल ही मे ऐसी 3-4 घटना हो चुकी है जिसके चलते इस प्रजाति के सर्प के काटने से कुछ सर्प विधेषज्ञ की जान भी जा चुकी है । वही कुछ जिंदगी की जंग भी लड़ रहे है।



