मध्य प्रदेश

6 लोगों को कुत्ते ने काटा, 1 साल का मासूम के आंख गाल और हाथ में गहरे निशान


रायसेन । रायसेन में एक कुत्ते ने 6 लोगों काट लिया, इसमें एक साल का मासूम भी शामिल है, यह सभी लोग अपने घर के बाहर थे इसी दौरान कुत्ते ने बारी बारी से सब पर हमला कर दिया एक साल के मासूम वैदिक को आंख, गाल, सहित हाथ में काटा है, सभी लोग जिला अस्पताल इलाज करने पहुंचे।
बुधवार शाम 5 बजे शहर के मुखर्जी नगर शगुन गार्डन के पास अपनी दुकान के बाहर खड़े कोमलसिंह कुशवाह 38 साल को सबसे पहले कुत्ते ने अपना निशाना बनाया और उनके हाथ और पैर में काट लिया इसके बाद वार्ड नंबर 13 रॉयल सिटी में अपने घर के बाहर टहल रही पूजा चौकसे के पैर और हाथ में कांटा जिनको काफी गहरे घाव हो गए इसके बाद पागल कुत्ता ताजपुर रोड पर पहुंचा यहां पर 1 साल के मासूम वैदिक को आंख गाल और हाथ में काटा यही पास में खड़े वैभव धाकड़ 13 साल सहित दो लोगों को भी काटा है यह सभी लोग जिला अस्पताल में इलाज करने पहुंचे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को कुत्ते के काटने से घायल 8 से 10 लोग पहुंचे हैं दिन में बच्चे भी शामिल है सभी का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button