पर्यावरणमध्य प्रदेश

15 फीट का अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू,


सुरक्षित जंगल में छोड़ा,
रायसेन । रायसेन में एक 15 फीट के अजगर ने बंदर को निगल लिया, इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। शुक्रवार शाम को वन परिक्षेत्र पूर्व के अंतर्गत ग्राम धनियाखेड़ी में जनपद सदस्य गजराजसिंह के खेत में 15 फीट के अजगर को ग्रामीणों ने देखा जिससे मौके पर अपरा तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना था कि अजगर ने पहले बंदर का शिकार किया था जिससे अजगर तेज गति से भाग नहीं पा रहा था ग्रामीणों ने इस बात की सूचना तत्काल वन विभाग को दी
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अमरावद के जंगल में छोड़ दिया है।
वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया की अजगर 15 फीट का था जिसके द्वारा पहले से ही कुछ खा लिया था ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को एक बोरी में भरकर जंगल में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button