क्राइम
वनरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्मा हत्या, गढ़ी रेंज में पदस्थ था वनरक्षक

रायसेन। जिले की वन परिक्षेत्र गढ़ी में पदस्थ वन रक्षक ने फांसी लगाकर की आत्मा हत्या।
गढ़ी रेंज की A बीड में पदस्थ था वन रक्षक राहुल श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय रामबाबू श्रीवास्तव उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड 13 अवंतिका कालोनी रायसेन गढ़ी रेंज के A बीड में पदस्थ थे पत्नी ओर दो बच्चियों के साथ गढ़ी में निवास करते थे मां का आपरेशन हुआ था इसलिए उनकी देखभाल करने के लिए पत्नी ओर बच्चों को मां के पास रायसेन छोड़कर आएं थे। शुक्रवार 3 बजे से किसी का फ़ोन रिसीव नहीं किया रात 9 बजे मोहल्ले के लोगों ने कमरे में देखा तो पंखे पर लटककर दूपटटे से फांसी के फंदे पर झूल रहे थे मोहल्ले वालों ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा ओर परिवार के लोगों जानकारी दी इनके पहुंचते शव फंदे से उतार कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल ग़ैरतगंज पहुंचाया।



