मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, जनपद पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय गीत के साथ किया नमन

ब्यूरो चीफ़ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। सिहोरा नगर में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेद्र अग्निहोत्री रही। वही
शासकीय हिंदी स्कूल सिहोरा में मुख्य अतिथि संध्या दिलीप दुबे रही। अरुणाघोष स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व को लेकर अनुविभागीय अधिकारी रूपेश सिंघई, तहसीलदार शशांक दुबे की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान, जन गण मन अधिनायक के साथ ध्वजारोहन कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान कार्यक्रम में सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह, जेलर दिलीप नायक, वन विभाग आधिकारी, आबकारी विभाग के साथ साथ जन प्रतिनिधि मनेंद्र अग्निहोत्री, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक व एनसीसी का दल, विभिन स्कूलों के छात्र छात्राएं और नगर पालिका के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश के गीत से हुई। शासकीय हिंदी स्कूल सिहोरा में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने मनमोहक गीत को प्रस्तुत किया। साथ ही देश में अमन चैन बनाए रखने की भी प्रार्थना की गई। वही सिहोरा के विभिन्न शासकीय, विद्यालय, संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज झंडा फहराने का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, शहीद के परिजनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान किया गया। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त परेड का प्रदर्शन ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अन्तिम चरण पर उत्कर्ष कार्य करने वाले सभी लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button