मध्य प्रदेश
भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की गांधी बाजार स्थित विजय स्तंभ पर भारत विभाजन विभिषिका दिवस पर
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित किया गया भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र डॉक्टर शरद शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य शिवराजसिंह चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती प्रस्तुत की गई। डॉक्टर शरद शर्मा ने भारत विभाजन के इतिहास के बारे में बताया तथा कौन -कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ा और उसके बाद भारत फिर से एक रहे तथा उसकी एकता बनी रहे इसके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। भारत माता के जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



