क्राइम

रक्षाबंधन पर कलयुगी बेटे ने पिता को हसिया मारकर उतारा मौत के घाट

आरोपी बेटा फरार, तलाश करने में जुटी पुलिस
देवरी । लालच और नशे में इंसान रिश्ते नाते सब भूल जाता है फिर सामने मां हो या पिता, उसे कुछ नहीं दिखता। ऐसा ही मामला नगर देवरी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अनघोरा में रक्षाबंधन सोमवार को आया, जहां एक कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को नशे की लत थी और घरेलू विवाद भी चल रहा था। बेटे का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपने पिता पर ही हंसिए से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल उदयपुरा भेजा और प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अनघोरा निवासी 50 वर्षीय कमला अहिरवार की उसके बड़े पुत्र 25 वर्षीय करण अहिरवार ने हत्या कर दी। करण अहिरवार नशा करता है और हमेशा पिता से लड़ता झगड़ता रहता था। सोमवार सुबह घरेलू मामले को लेकर दोनों पिता-पुत्र में लड़ाई हुई। पिता कमला अहिरवार अपने घर से निकलकर सामने चौराहे पर लगे नल के पास खड़ा था, तभी करण अहिरवार हसिया लेकर आया और पिता के पेट में दो-तीन वार किए, जिससे पेट की आंते कट जाने के कारण पिता कमला अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर करण फरार हो गया।
थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमला अहिरवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा भेजा।

Related Articles

Back to top button