बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक में घुसा, 7 की मौत, 6 घायल
छतरपुर । मंगलवार को एमपी के छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में जा घुसा। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 6 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी दो का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
एक्सीडेंट कदारी के पास नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मृतकों में बुजुर्ग और एक साल की बच्ची शामिल हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 श्रद्धालु ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया।
छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
हादसे में डेढ़ साल की अंशिका और उसके पिता जनार्दन की भी मौत हुई है। लेकिन मासूम की मां संगीता यादव को इस बारे में नहीं बताया गया है। संगीता ने बताया, हम लखनऊ के रहने वाले हैं। बेटी अंशिका के मुंडन के लिए बालाजी (बागेश्वर धाम) जा रहे थे। साथ में पति और तीन बेटियां थीं। बेटी के मुंडन से पहले हादसा हो गया। दो बेटियां यहीं हैं, लेकिन छोटी बेटी और पति नहीं दिख रहे हैं।
दुर्घटना में प्रेमनारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर), जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अस्वी (उम्र एक साल) की मौत हो गई है। जबकि मोनू पिता रामनरेश श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी फर्रुखाबाद, यूपी, अंशिका पिता जनार्दन यादव उम्र 8 साल निवासी लखनऊ, यूपी, अनुष्का पिता जनार्दन यादव उम्र 10 साल निवासी लखनऊ, यूपी, संगीता पति जनार्दन यादव उम्र 50 साल, हरीश पिता विनोद यादव उम्र 20 साल निवासी बलरामपुर, यूपी, रामसंही पिता श्रीराम यादव उम्र 36 साल निवासी बलरामपुर, यूपी घायल हुए है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक1




