धार्मिक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मन्दिरो मे हुई पूजा, स्कूलो में हुई विविध कृष्ण रुप प्रतियोगिताएं

जगह जगह फोडी गई मटकियां
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पुनीत पावन त्यौहार गौरझामर मे भक्ति भाव से मनाया गया मन्दिरो मे सजावट के साथ भगवान की पारम्परिक झूला झांकियां सजाई गई घर-घर विभिन्न चित्रो वाले कन्हैया जी के पाटो की पूजा की गई। जन्म के समय प्रतिकात्मक फुलजऊआ के माध्यम से नाल काटने की परम्परा निभाई गई गुड के लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूलो मे अनेको कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर व मढी जमुनिया, शाउमा बालक विद्यालय गौरझामर मे छात्रों छात्राओ भैया बहिनो ने विविध रुप प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर बाल स्वरुप कन्हैया की नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की अव्वल झांकी को इनाम दिये गये, जगह जगह कन्हैया के व्दारा मटकियां फोड के आकर्षक कार्यक्रमो से नगर का धार्मिक वातावरण कृष्ण कन्हैया भय हो गया। घर घर सजी झांकियो व मन्दिरो मे कृष्ण भक्ति के भजन गीत लोक गीत बाल लीलाए आदि प्रस्तुत की गई। स्थानीय प्राचीन श्रीराधाकृष्ण मंदिर गौरझामर मे पारम्परिक रुप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

Related Articles

Back to top button