मध्य प्रदेश

नीम घाटी पर हुआ भीषण सड़क हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में पलटा तेज गति कंटेनर

पलटे कन्टेनर से भिडा डम्फर, रोड जाम, वाहनो की लगी लम्बी कतारें
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से चार किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन नीम घाटी पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे चेन्नई से नोएडा जा रहा एक तेजगति कंटेनर के घाटी उतरते समय सामने अचानक गाय आ जाने के कारण उसके बचाने चक्कर में कंटेनर सड़क पर पलट गया पीछे आ रहा डम्फर भी बेकाबू होकर पलटे कंटेनर से भिड गया। इस भीषण सडक हादसे मे रोड पर जाम लग गया जैसे तेसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया इस दुर्घटना मे किसी के हताहत होने का समाचार नही है।

Related Articles

Back to top button