क्राइम

रक्शा में हुई हत्या का किया गया खुलासा आरोपी पति गिरफतार

24 घंटे में हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
रिपोर्टर : कंचन साहू
अनूपपुर। गुरुवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रक्शा की रहने वाली सीतावाई गौड पति छोटू सिंह गौड उम्र 38 साल की लाश लहूलुहान हालत में झिटकू नाला मेन्डा में उसके कच्चे घर की परछी में पडी है सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर की गई सूचनाकर्ता रामचंद्र सिंह गौड पिता भारत सिंह गौड उम्र 50 वर्ष निवासी धुरवासिन द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी छोटी बहिन सीताबाई गोंड उम्र 38 वर्ष की शादी छोटू सिंह गोंड निवासी रक्शा के साथ 18 वर्ष पूर्व हुई थी शादी की बाद बहिन सीतावाई गौड की कोई संतान नहीं थी तथा पति छोटू सिंह गौड छोटी छोटी वात और गलतियों पर सीतावाई के साथ झगडा विवाद कर मारपीट करता था
दिनांक 28 अगस्त को रात करीब 10 बजे सीता वाई अपने पति छोटू सिंह गौड से बोली कि तुम ज्यादा रात तक कहां अपने दोस्तों के साथ बैठे रहते हो यहां घर में अकेली रहती हूं डर लगता है समय से घर वापस क्यों नहीं आते इसी बात को लेकर सीतावाई गौड के पति छोटू सिंह गोंड ने डण्डा व किसी नुकीले हथियार से मारपीट कर सिर, चेहरे आंख पैर में गंभीर चोट पहुंचाई जिससे सीतावाई गोंड उम्र 38 वर्ष की शरीर में मारपीट से आई चोटों के कारण मृत्यु हो गयी छोटू सिंह गोंड द्वारा सीतावाई गोड को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर देने की सूचना पर मौके पर देहाती नालसी अप क 324/24 धारा 103 (1) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 30 अगस्त 2024 सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रेलवे स्टेशन धुरवासिन तरफ जंगल से होते हुये सडक पर जा रहा है सूचना पर तुरंत हमराह स्टाफ के आरोपी को घेराबंदी कर गिरफतार किया मेमोरण्डम कथन लेख किया बाद पत्नी सीताबाई गोंड की हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुदाली जप्त की गई है।
कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि कोमल अरजरिया, प्रआर उमेश केवट, सूर्यभान सिंह, आर मोती राम सोलंकी, आर वीरसिंह पाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button