इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी, लाखो का सामान जलकर खाक
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
सिलवानी । शुक्रवार की रात्रि में बजरंग चौराहा के समीप बस स्टैण्ड के पीछे इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। शटर से धुंआ और आग लपटे देखकर अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण और रिंकू चौरसिया की बस स्टैण्ड परिसर में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है, और समीप ही उनका गोदाम है, जिसमे शुक्रवार की रात्रि में अचानक गोदाम के शटर से धुंआ और आग लपटे देखकर अफरा तफरी मच गई। नागरिकों ने दुकानदार रिंकू चौरसिया को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड चालक भगवानदास विश्वकर्मा और सहयोगी ने आग बुझाई तब तक गोदाम का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
आग लगने का करने का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
दुकान संचालक रिंकू चौरसिया ने बताया गोदाम में लगभग तीन लाख रूपये मूल्य का बिजली फिटिंग, इलेक्ट्रिक और अन्य सामान रखा हुआ था, जो आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया।



