मध्य प्रदेश

टोल प्लाजा ठेकेदार की लापरवाही, दिशाहीन हुआ मील का पत्थर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सडक पर लगे जिन मील के पत्थरो से हमे दिशा का ज्ञान व स्थान का बोध होता है वह आज इस स्थिति मे पडा हुआ है राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नेशनल हाईवे 44 फोरलाइन सडक स्थित सम्बंधित टोल प्लाजा की घोर लापरवाही के कारण कई दिनो से जमींदोज लखनादौन 144 एवं नरसिहपुर 80 किलोमीटर की दूरी बताने वाला चीमा ढाना गांव के पास सडक किनारे पटरी पर लगा मील का पत्थर अभी भी लुढका हुआ दिशाहीन पडा हुआ है जिसको ठीक करने की किसी ने जहमत नही उठाई सागर से गौरझामर, देवरी, करेली, नरसिहपुर, लखनादौन, सिवनी, नागपुर की ओर जाने वाले वाहन चालको की निगाह जब उक्त गिरे हुए मील के पत्थर पर जब सहज चली जाती है तब टोल प्लाजा के अधिकारियो पर बेजा गुस्सा आता है, जबकि बताया जाता है की टोल प्लाजा की गस्ती गाडी प्रतिदिन रोड पर गस्त करती है अधिकारी इस ओर शीघ्र ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button