मध्य प्रदेश

बडी मुश्किलो मे बनी साला मुहल्ला की सीसी सडक, पीएचई ने खोदकर छोड दी, नगरवासी हो रहे है परेशान

रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । हर घर नल जल के लिये खोदी गई नवीन सीमेंट कांक्रीट रोड जिसे काफी मिन्नतों संघर्षो के बाद बडी मुश्किलो से बनवाया गया था पीएचई विभाग ने चंद मिनटो मे ही बीच सडक को जेसीबी की मदद से खोदकर नाली बना दिया विभाग ने पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सडक को यथावत करने के स्थान पर मिट्टी भरकर छोड दिया है। बता दे की यह सडक भटुआ टोला, साला मुहल्ला, शा प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र, श्मशान घाट, हरिजन वार्ड, कन्या छात्रावास, खेरमाता मंदिर, बडा जैन मंदिर खचा मुहल्ला आदि स्थानो को जाती है इस अतिउपयोगी सडक की इस प्रकार की दुर्दशा के चलते न पैदल चला जा रहा है और नही इस पर से वाहन ही सुरक्षित तरीके से ही निकल पा रहे है बरसात व नलजल योजना का लीकेज पानी ने भी इसी खुदी सडक को नाली बना लिया है जो पूरी सडक पर नदी की तरह बह रहा है।लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग व सम्बंधित ऐजेन्सी ठेकेदार इस ओर तत्काल ध्यान दे और खोदी गई सडक कि मरम्मत तत्काल करे जिससे लोगो को निकलने मे हो रही परेशानी दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button