मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को नास्ता न देने वाले समूहों पर कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर

महिला बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, दिये गये अहम् दिशा-निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । महिला बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किये जाने वाले नास्ता एवं भोजन की समीक्षा की गई जिसमें निर्देशित किया गया जो समूह आंगनबाड़ी केन्द्रों में नास्ता प्रदाय नहीं कर रहे हैं उनके अनुबंध तत्काल समाप्त कर उन्हें कार्य से पृथक किया जाये, इस संबध में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को दिये गए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र, पोषण ट्रेकर, गर्भवती धात्री माताओं को प्रदाय किये जा रहे टेक होम राशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भवन निर्माण, बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत चयनित 20 पंचायतों, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, मुख्य मंत्री बालसेवा योजना, स्पोन्सरसिप योजना, पी.एम. केयर योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई तथा योजनाओं के क्रियावयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरंतर एवं प्रभावी रूप से निरीक्षण प्रत्येक स्तर पर किया जाये। इस बैठक में पोषण अभियान सितम्बर 2024 के क्रियान्वयन के संबंध में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन किया गया, जिसमें कन्वरजेंस हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा आदेशित किया गया कि जिले में एएए बैठको को नियमित रूप किया जाना अनिवार्य एवं गुणवत्ता पूर्वक किया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में इस क्षेत्र में कार्य कर रहे पार्टनर एनजीओ को भी पूर्ण सहयोग करने के लिये महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जसवंत सिंह वर्मा द्वारा अपील की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यावेक्षक, जिले से आई.सी.पी.एस. स्टाफ, संबंधित एनजीओ जिसमे ममता संस्था, पिरामल स्वास्थ्य, अन्तरा फाउंडेशन, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए एवं उन्होंने अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

Related Articles

Back to top button