किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देकर ज्ञापन सौंपा
सिलवानी । मंगलवार को किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को धरना देकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सुधीर शुक्ला को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के पूर्व धरना प्रदर्शन को किसान नेताओं ने संबोधित किया। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि धनगंवा सब स्टेशन पर जो कि कागजो ने बीकलपुर के नाम से दर्जं है यहॉ पर दोनो पॉवर ट्रांफार्मर 3.15 एम.वी.ए के 20 वर्ष पूर्व रखे हुऐं है जो कि ओवर लोड हो रहे है। 5 एम.वी.ए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर एक वर्ष पूर्व से स्वीकृत है परन्तु आज तक इन को नही रखा गया है तत्काल दोनों पॉवर ट्रांसफार्मर 5 एम.बी.ए के रखे जाए।
वक्सी सब स्टेशन 5 एम.वी.ए का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है एवं एक और 5 एम.बी. ए का ट्रांसफार्मर स्वीकृत है उसको तत्काल रखा जाए।
सिलवानी तहसील के सभी सब स्टेशनों पर आघोषित बिजली कटोती की जा रही है जिससे किसानो को कृषि पंप लाइट मात्र दो से तीन घण्टे मिल रही है जिसे किसानो की धान सूखने की कगार पर है। जबकि खेती की लाइट के लिए प्रतिदिन 10 घण्टे देने का नियम है किसानो को कृषि पंप विद्युत सप्लाई 10 घण्टे की जाए।
जैथारी सब स्टेशन एवं मुआर ( पठा) सब स्टेशन पर वर्तमान मे रखे हुऐ पॉवर ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो रहे है अत: दोनो जगह पर एक-एक अतिरिक्त 5 एम. वी. ए. के ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाए
मुआर ( पठा ) सब स्टेशन मे मुआर कृषि लाईन का तार काफी पुराना एवं कमजोर हो चुका है जिससे वह तार प्रति दिन दूटता रहता है नया तार लगवाया जाए।
तहसील के अधिकतर कृषि उपभोक्ताओं के पंप कनेक्सन प्रभार को बिना किसी जांच के 3 एचपी. से 5 एचपी एवं 5 एचपी से 7.5 एचपी कर दिये है जिससे किसानों को अतिरिक्त बिल भुगतान करना पड रहा है।अतः कृषि विद्युत पंप कनेक्सन क प्रभार को यथावत पुनः 3 एचपी एवं 5 एचपी किये जाए।
सिलवानी तहसील के समस्त पॉवर सब स्टेशनों पर लगे मीटरो मे टेक्नीकल खराबी होने के कारण किसानो को 10 घंटे के जगह मात्र 6 घण्टे बिजली मिल पाती है कृपया उनको बदलवा कर नये लगवाए जाए। जिससे फीडर निश्चित समय पर चालू एवं बंद किए जा सके। तहसील कं समस्त पॉवर सब स्टेशनों पर लगे मीटरो मे टेक्नीकल खराबी होने के कारण किसानों को 10 घणटे के जगह मात्र 9 घंटे बिजली मिल पाती है। उनको बदलवा कर नयेलगवाए जाए।I जिससे कृषि फीडर निश्चित समय पर चालू एवं बंद किए जा सके, जले हुए ट्रांसफार्मरो को तुरंत बदला जाए एवं किसानों ‘से ऑयल एवं केविल के नाम पर किसी भी प्रकार से रूपया न लिया जाए। सिलवानी सब डिविजन के कार्यलय पर जो ट्रांसफार्मर जले ह्ऐ आते है आपके द्वारा उन ट्रांसफार्मर को आप के ही प्रायवेट अनस्किलड कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से खोल कर पुराना समान डालकर सुधारा जा रहा है एवं उन ट्रांसफार्मरो को वापिस् किसानो को दिया जा रहा है जिससे पुनः एक दो दिन में जल जाते है । जिससे किसानों को बार- बार परेशान होना पड़ता है ।कृपया वैधानिक स्टोर से रिपेयर हुए या नए ट्रांसफार्मर किसानों को दिये जाए। ग्रामीण क्षेत्र में अटल ज्योति से 24 घण्टा लाइट दी जाए। वेयर हाऊस मे जो मूंग की तुलाई हुईं थी सिलवानी तहसील के 20 प्रतिशत किसानों का 2 माह से वीत जाने पर भी भुगतान नही हुआ है तुरंन्त भुगतान किया जाए। स्वास्तिक वेयर हाऊस बीकलपुर पर सहकारी समिति बीकलपुर द्वारा अभी तक 7 नंम्बर टी. सी एवं 13 नंम्बर टी.सी। पास नही की गई है जिससे लगभग 100 से ज्यादा किसान मूंग के भुगतान से बंचित है एवं 1/ 08 /2024 से 5/08/2024 तक जिन किसानो का मूंग उपार्जन किया गया है आज दिनांक तक ना तो टी.सी. बनी है और ना ही डबलू.एच. आर हुआ है इसमें लगभग 200-250 किसान के नाम है बीकलपुर सहकारी समिति एवं वेयर हाऊस कापोंरेसन एवं फेडेरेसन की लापरवाही के कारण किसानो का भुगतान नही हो पा रहा है। अतः जल्दी से जल्दी टी. सी एवं डबलू. एच. आर किये जाए जिससे किसानो का भुगतान किया जाए।, समस्त किसान जिन्होने सोयाबीन की बोनी की है उन किसानों को सोयाबीन की फसल में पीले मोजेक रोग के कारण फसल खराब हो गई है सर्वे करवाकर किसानों को राहत राशि एवं बीमा दिलवाया जाए। रवि फसल की बोंनी के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी. एवं एनपीके ( 12,32,16 ) एवं यूरिया फेडेरेसन (डबल लॉक) पर अभी से व्यवस्था कर दी जाए एवं सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण करवा दिया जाए। एवं एनपीके ( 20,20,13 ) की रेक विलकुल भी न लगवाई जाए और ना ही किसानों को यह दिया जाए। तहसील के कई ग्रामों एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब का बिक्रय किया जा रहा है इस पर कार्यवाही कर तत्काल रोक लगाई जाए। सब डिविजन के कार्यालय में पदस्थ जेईं भूरेलाल शाक्या द्वारा किसानों के साथ अभद व्यवहार किया जाता है एवं कोई सुनवाई नही की जाती है ।जिससे किसानो में काफी आक्रोश है। इन को हटा कर कोई दूसरे अधिकारी को पदस्थ किया जाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया है समस्त बिन्दुओ पर 7 दिवस कं अन्दर कोई कार्यवाही नही की जाती है तो हमारा संगठन धरना एवं उग्र आंदोलन करेगा। इस की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सिलवानी तहसील में समस्त गौशालाओं में फर्जी तरीके से गौशालाओ अंदर निवासरत गाय बछड़ा आदि क पशु चिकित्सालय के अधिकारीयों की मिली भगत से गायों एवं वछडो का फर्जी आकडे प्रशासन का भेजकर शासन क नियम क अनुसार 20 रूपया प्रत्येक पशु प्रति दिन का अनुदान राशि ली जा रही हैं ।जबकि वास्तविक स्थिति में गौशालाओं में पशुओ की संख्या कम है जबकि शासकीय कागजों में पशुओं की संख्या अधिक बता कर पशुओं को मिलनें वाली अनुदान राशि में पशु चिकित्सा अधिकारी एवं गौशालाए संचालित करने वाली समिति द्वारा मिली भगत कर लाखो रूपयो की वन्दरवाट की जा रही हैं जांच कराकर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर मनमोहन सिंह, कृष्ण कुमार, भरत पटेल, देवेन्द्व सिंह, कल्याण सिंह लोधी, रामसेवक गौर, पुष्पेंद्र, हरकिशन करेले, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



