मध्य प्रदेश

वेतन न मिलने पर जन शिक्षक संघ ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । वेतन न मिलने पर जन शिक्षक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया द्वारा टीम के साथ समग्र शिक्षा अभियान जिला रायसेन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत लोक सेवकों को माह अगस्त 2024 का वेतन आज दिनांक तक न मिलने पर कलेक्टर साहब से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा, जिस पर कलेक्टर द्वारा शीघ्र वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया |
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रघुवीरसिंह भदौरिया, जिला संरक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, जिला महामंत्री अशोक मालवीय बीएसी महेश कुमार शिल्पी, जनशिक्षक शिवशरण जाट, रामबाबू धाकड़, दीपक शाक्या, रोशन शिल्पी, संजय मालवीय, कल्याण सिंह, सुरेंद्र कुमार आगरे आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button