मध्य प्रदेशहेल्थ

मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए किया जा रहा दवा का छिड़काव

सिलवानी । पिछले कुछ दिनोे के दौरान मलेरिया डेंगू के मरीज सामने आने के बाद नगर परिषद के द्वारा इसकी रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करने में जुट गई हैं। ज्यादातर कॉलोनियों में खाली पडे प्लाटों में भरे पानी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। जिस कारण से मलेरिया डेंगू के जो पॉजिटिव मामले आए हैं।
नगर में कॉलोनी की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां पर पानी निकासी के इंतजाम नहीं हैं। इस वजह से गंदा पानी भी यहां जमा हो रहा है। बरसात का पानी भी नहीं निकल पा रहा है। इस कारण से इन क्षेत्रों में डेंगू फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है। इन कॉलोनी में पड़े खाली प्लॉटों में कई दिनों से बारिश का पानी जमा होने के कारण डेंगू लार्वा जमा हो रहा है। नगर के
नया बस स्टैंड, पुरन काका कॉलोनी महावीर कालोनी के साथ-साथ कई कॉलोनी में खाली प्लाट हैँ। जिनमें मच्छरों के पनपने का खतरा सबसे ज्यादा हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक का कहना है कि नगर के अन्दर मलेरिया डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार दवा छिड़काव व साफ सफाई कराई जा रही है। खुले प्लाटों की सफाई कराई जा रही हैँ। किसी तरह की गंदगी ना फैले एवं साफ़ साफ़यी की विशेष व्यवस्था कि जा रही है।

Related Articles

Back to top button