अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के अखिलेशपुरी गोस्वामी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने समाज में हर्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रविवार को अखिल भारतीय गोस्वामी समाज संगठन जिला कटनी की बैठक ग्राम पंचायत भवन बड़वारा में संगठन के पूर्व अध्यक्ष हरिहर पुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की सूचना पूर्व में ही 1 सितंबर 2024 दिन रविवार को दी जा चुकी थी सर्व प्रथम भगवान श्री आदि गुरु शंकराचार्य स्वामी जी की पूजा अर्चना करते हुए बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हरिहरपुरी गोस्वामी ने की इस बैठक में हरिहर पुरी ने अपने दायित्व से मुक्त होते हुए समाज संगठन एवं समाज के अन्य वरिष्ठ जनों की सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष पद का दायित्व अखिलेश पुरी गोस्वामी (दीपक पुरी ) ग्राम पौनिया निवासी को सहर्ष एवं बड़े हर्ष उल्लास के साथ सौंप दिए। ऐसी शुभ मुहूर्त की घड़ी में संगठन की बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों की ताली की गड़गड़ाहट से ऐसा महसूस हुआ जैसे की काफी दिनों से आस लगाए हुए लोगों को आज अपना अध्यक्ष मिला चारों तरफ खुशी का माहौल नजर आया । पूर्व अध्यक्ष हरिहर पुरी को शाल एवं श्रीफल देकर उनकी विदाई की गई एवं शाल श्रीफल व पुष्प मालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश पुरी (दीपक) का स्वागत किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों में भूतपूर्व जिला अध्यक्ष हरिहर पुरी गोस्वामी, धर्म प्रचारक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आचार्य संदीप गिरी महाराज कटनी, विश्वनाथ पुरी गोस्वामी, तारकेश्वर गिरी गोस्वामी, कुसुम पुरी गोस्वामी, जालंधर पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष रंजीत गोस्वामी कटनी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक पुरी गोस्वामी पौनिया, उपाध्यक्ष लूनेश्वर गिरी गोस्वामी पिडरई, कोषाध्यक्ष सुरेश पुरी गोस्वामी बिजोरी, सचिव राकेश गिरी गोस्वामी, सचिव एडवोकेट मुकेश पुरी गोस्वामी पौनिया, संगठन मंत्री मिथिलेश पुरी गोस्वामी पथवारी, मीडिया प्रभारी गणेश पुरी गोस्वामी पथवारी, जिला संयोजक पुष्पराज गोस्वामी राम जी बरन महगवां, सदस्यगण वीरेंद्र गिरी गोस्वामी बीनू गनियारी, लखनपुरी गोस्वामी पथवारी एवं समाज के अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।



