क्राइम

अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम खिरेंटी में गुरुवार की सुबह 8 बजे घर के अंदर फांसी अविवाहित युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव नीचे उतारा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खिरेंटी निवासी गोलू कुशवाहा पिता राम प्रसाद कुशवाहा 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक अविवाहित था। बड़े भाई बिहारी कुशवाहा ने अपने छोटे भाई गोलू कुशवाहा को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखकर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने पर पाया कि मृतक युवक भोपाल के किसी निजी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था और बीती रात करीब 12 बजे भोपाल से वह घर आया था तब उसने खूब शराब पी थी और सो गया था।
वह आज सुबह उठा और फ्रेश होकर कमरे के अंदर चला गया । इसके बाद जब वह बहुत देर तक बाहर नहीं आया तो उसका बड़ा भाई बिहारी कुशवाहा उसको बुलाने के लिए कमरे में अंदर गया तो उसने अपने भाई को फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया, आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
परिजनों को शंका है कि शायद भोपाल में ही कोई ऐसी बात हो गई होगी, जिसके कारण में घर वापस आ गया और रात में खूब शराब पी और सुबह उसने यह घातक कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है ।

Related Articles

Back to top button