पोड़ा साप्ताहिक बाजार में दुकानदारो की बड़ी समस्याएं, कीचड़ में कैसे लगाएं दुकान, शाम होते ही छा जाता हैं अधेरा

न सरपंच ध्यान दे रहे न ही सचिव,
बाजार वसूली करने पर होता है विवाद – मझौली जनपद पंचायत क्षेत्र पोड़ा का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोड़ा में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार पंचायत भवन के सामने लगाई जाती हैं। पर जिस प्रकार से इस बाजार के रख रखाव से छोटे छोटे दुकानदार जहा कोई न कोई समस्या से परेशान होते हैं वही कीचड़ पानी के भराव से दुकानें लगाने में समस्या बनी रहती हैं वही शाम को अधेरा हो जाने से काफी समस्या का सामना सभी को करना पड़ता हैं।
इस तरह की समस्या को लेकर बाजार वसूली कर्ता से दुकानदारो से कहा सुनी के साथ वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती हैं।
पीड़ित दुकानदारों ने आप बीती बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र मझौली में 9 माह एक सप्ताह की बाजार वसूली नीलामी प्रक्रिया 3 तीन लाख 30 हज़ार रुपए खर्च के लगभग हुई थीं। इस बाजार वसूली का जिम्मा विगत कुछ वर्षों से गणेश पिता नंदीलाल काछी को दिया जा रहा हैं। वही बाजार वसूली की लागत राशि का भुगतानन भी समय रहते कर दिया जाता हैं। फिर भी सरपंच पार्वती/ पति गुड्डू दहायत एवं सचिव विनोद गर्ग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने से साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों को असुविधा होने के कारण बाजार वसूली करने वाले से कहा सुनी के साथ साथ लड़ाई की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। इस बाजार वसूली और ग्राम पंचायत सरपंच पार्वती से फ़ोन पर बात करनी चाहिए तो उनके द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया। साथ ही ग्राम पोड़ा पंचायत कार्यालय में ताला बंद पड़ा मिला। वही सचिव विनोद गर्ग का मोबाइल फोन नेटर्वक क्षेत्र के बाहर बता रहा था।
इस पोड़ा साप्ताहिक बाजार में विभिन्न गांवों के छोटे छोटे सब्जी व्यापारी दो वक्त की रोटी के लिए बाजार लगाने आते हैं और जब इन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओ से निपटना होता है। इन सभी ने अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि बाजार में उचित व्यवस्था हो शाम होते ही लाइट की व्यवस्था पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई जाए। जिससे बाजार वसूली करने वाले व्यक्ति से विवाद खड़ा न हो सके।



