02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष कि अमावस्या तिथि
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜❀☆…हरि ॐ…☆❀⚜
02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष कि अमावस्या तिथि है। आज बुधवार अर्थात शुभवार की अमावस्या होने से प्रजा में सुभिक्ष और प्रजा में सुख तथा उन्नति का योग बनेगा। यह स्नान-दानादि की पूण्यतमा अमावस्या है। यह अमावस्या पितृपक्ष की अमावस्या है, इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। आज के दिन पूर्णिमा अथवा अमावस्या को जिनके पिता की मृत्यु हुई हो उनका श्राद्ध तो किया ही जाता है। साथ ही जिनके पूर्वजों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है, उन सबका भी श्राद्ध आज ही किया जायेगा। आज श्राद्ध के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाने से साक्षात् महाविष्णु की कृपा प्रसाद की प्राप्ति होती है। मेलाफलगु एवं दक्षिण भारत में आज केथारगौरी व्रत को किया जाता है। तर्पणलयबा मणिपुर में किया जाता है। आज गाँधी जी की जन्म जयंती भी है। आज सर्वार्थसिद्धि योग भी है। आप सभी सनातनियों को “गाँधी जयन्ती एवं सर्वपितृ अमावस्या” की हार्दिक शुभकामनायें।।

