संस्कार इंटरनेशनल स्कूल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान पर निकाली रैली

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्वच्छता ही सेवा 2024 के समापन अवसर पर नगर मे जगह जगह साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान को अमलीजामा पहनाया गया
2 अक्टुबर को स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाडे के समापन पर ग्राम पंचायत गौरझामर में स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किये गये सरपंच बबीता विश्वकर्मा, उपसरपंच आलोक जैन, सचिव गीता बिल्थरे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करण सिंह , बीसी स्वच्छ भारत मिशन एचके सेंडिया, और मिश्रा जी, पुलिस विभाग, संतोष गांधी, प्राचार्य विवेक जैन, उप प्राचार्य निधि जैन एवं समस्त शिक्षक गणों की उपस्थिति में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल गौरझामर के तत्वावधान मे बच्चों ने स्वागत गीत के द्बारा सभी का स्वागत किया गया। बच्चों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता का संदेश दिया, इस कार्यक्रम में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर पूजन किया एवं प्राचार्य विवेक जैन, मिश्रा जी एवं शिक्षिका संगीता लोधी द्बारा अपने भाषण मे स्वच्छता पर प्रकाश डाला गया एचके सेंडिया द्बारा आभार व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात् उपस्थित अतिथि द्बारा संस्कार इंटरनेशनल स्कूल द्बारा आयोजित रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई रैली के माध्यम से स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।



