मध्य प्रदेश

विश्व शांति की कामना से दौड़ा दमोह, जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा द्वारा मेराथन का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बुधवार को सुबह 6 बजे से भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा विश्व शांति की कामना से 5 किलोमीटर मेराथन का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ सहभागिता दर्ज कर आयोजन को एतिहासिक बनाया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयंत मलैया, दमोह लोकसभा के युवा सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम लोधी, कुंडलपुर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, वर्तमान महामंत्री आरके जैन, पंचायत महामंत्री पदम खली, राजेश जैन, लेखनी देखनी व कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेम कुमार सराफ व आरके जैन, क्षेत्रीय मंत्री कविता ऋषभ जैन, अर्चना जैन के अलावा डॉक्टर डॉ. संजीव सिंघई डॉ. अभय जैन डॉ.सचिन जैन डॉ. मनीष पटेल, डॉ.नवीन सोनी, डॉ.आभाष जैन, डॉ. सुनील जैन, डॉ गौरव नायक, डॉ गौरव जैन, डॉ विनोद कुकरेजा, प्रोफेसर डा हरिओम दुबे, प्रो डा एम के जैन, प्रो बरमानी, प्रो डा जे के जैन के साथ विभिन्न शिक्षक व छात्र-छात्राओं की बड़ी-बड़ी संख्या में उपस्थित रही. कार्यक्रम के संयोजक अनिमेष सिंघई ने कहा कि यह आयोजन भगवान महावीर 2550 निर्वाण महोत्सव अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम श्रंखला में पूरे देश में किया गया था, जिसमें 14 मिनिट 2 सेकिंड में यह मेराथन जीतने वाले प्रथम स्थान पर हेमंत सिंह राज, द्वितीय स्थान पर हरिओम प्रजापति व त्रतिय स्थान पर आनंद गहरवार को आमंत्रित अतिथियों द्वारा मंच से सम्मानित किया गया. वहीं हमेशा शाखा के सहयोगी रहे. ऐसे शिक्षक शरद मिश्रा, प्रदीप जैन सहित खेल एकेडमी के संचालक आनंद, आशुतोष मिश्रा, करण सर,निधि जैन सहित स्कूल व खेल जगत से जुड़े अधिकारियों का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, द्वारा महात्मा गांधी जयंती व सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को स्वक्षता की शपथ दिलाई गई. तद्उपरांत शहर के सामाजिक संगठन, सिख समाज, सिंघि समाज पतांजली परिवार गायत्री परिवार मंगलम होटल माईसेम सीमेंट, भाईजी मंदिर परिवार द्वारा जो प्रतिभागियों के लिए मेराथन मार्ग पर गुलूकोष,फल आदि का वितरण किया गया. उन सभी के लिए शाखा के मंत्री मुकेश जैन मम्मा ने आभार व्यक्त किया. साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजन स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया. जो जन अभियान परिषद, छात्र क्रांति दल व सर्व हिंदू समाज संगठन के पदाधिकारी भाई मोंटी रैकवार व साथियों द्वारा चलाया गया था. उन सभी साथियों का अभिनंदन शाखा के अध्यक्ष अरुण जैन द्वारा किया गया. साथ ही विकास जैन व टीम द्वारा शानदार संगीत मय प्रस्तुति की गई.
सभी प्रतिभागियों को संजय जैन अरिहंत शापिंग मॉल परिवार की तरफ से स्वल्पाहार कराया गया.
आयोजन की विभिन्न भूमिकाओं में दिलेश चौधरी, सुधीर जैन डवलू, सचेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन मंडला, जिनेन्द्र जैन, संजीव शाकाहारी, राकेश पलंदी,जवाहर जैन,अवध जैन, आलोक पलंदी, शैलेन्द्र मयूर, शैलेन्द्र बजाज, राजेश हिनोती, संजय सराफ, सबन सिल्वर, राजेश ओशो , राकेश हरदुआ, मुकेश ग्रेन, राजकुमार तारण, अशोक जैन, सुबोध बजाज, सुनील वेजीटेरियन, महेंद्र करुणा, राकेश पटेल, अरुण प्रधान, अमर दीप जैन लालू, आनंद जैन, महेंद्र जैन, प्रमोद बड़कुल, महेश दिगंबर, शैलेन्द्र सिंघई, विकल्प जैन की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button