तपोभूमि गंगाझिरिया धाम सावन माह सप्ताह पार्थिव शिवलिंग विसर्जन के साथ समापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम बीजाडोगरी से 1 किलोमीटर की दूरी पर संतों की तपोभूमि सिद्ध गंगाझिरिया में चल रहे सात दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण सातवें दिवस भव्य पार्थिव शिवलिंग विसर्जन यात्रा निकाली गई। 15 अगस्त से 21 अगस्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण हुऐं सोमवार को हवन पूजन कन्या भोज के साथ समापन हुआ। जिसमें श्रद्धा का सैलाव उमड़ा पड़ा शिवलिंग विसर्जन यात्रा निकाली शिव भक्तों द्वारा आरती उतारकर स्वागत किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से बीजाडोगरी क्षेत्र धर्ममंयी हो गई। आचार्य रूप नारायण राजौरिया ने भगवान भोलेनाथ के नित्यमय अभिषेक पूजन की क्रियाएं सम्पन्न हुई। तदोपरांत भगवान की आरती उतारी गई। संध्या बेला में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। पार्थिव शिवलिंग विसर्जन शोभा यात्रा में धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। विसर्जन यात्रा में शामिल महिलाओं मंगलमयी धार्मिक गीत गाती हुई चल रही थी पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन गंगाझिरिया धाम के पास बहती नदी की जल धारा में विसर्जन किया। बडी संख्या शिव भक्तों उपस्थिति रहे।


