दो बाईकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में चार गंभीर घायल सागर रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज से बेगमगंज सड़क पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे उमरिया तिराहे के पास हुआ हैं। बताया जा रहा हैं की दोनों बाइकों की गति तेज थी और बाइक सवारों अपनी अपनी बाइकों को नियंत्रित नहीं कर पाए।
घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दो घायलों को तुरंत सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।वही दो घायल सुल्तानगंज अस्पताल लाए गए जहा डॉक्टर राजेश कश्यप द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार केशव चढ़ार पिता परमानंद चढ़ार उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुंडा, राघव चढ़ार पिता केशराज चढ़ार उम्र 20 साल निवासी कुंडा, सुरेश पिता जमना विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी मरखेड़ा गुलाब, विशाल पिता जगदीश तिवारी उम्र 40 साल निवासी उदका यह चार लोग हादसे में घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अचानक एक दूसरे के सामने आ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइकों के पुर्जे चारों ओर बिखर गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।



