किसान के पुत्र को मिली पीएचडी की उपाधि

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से शारीरिक शिक्षा एवं खेल विषय में अक्षय लोधी ने पूर्ण की पीएचडी, मिली डिग्री
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैl बेगमगंज तहसील के ग्राम खजुरिया बरामद गढ़ी के रहने वाले किसान एवं ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जाहरसिंह लोधी के पुत्र अक्षय लोधी ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल विषय में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की गई जिन्हें डिग्री प्रदान की गई है लोधी ने यह डिग्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग से शोध निर्देशक डॉ. लिनेट खाखा के सानिध्य में पूर्ण की है । लोधी की इस उपलब्धि पर ग्राम एवं नगर में खुशी का माहौल है l
अक्षय लोधी की शोध का विषय प्रोफाइलिंग एंड कंपैरिजन ऑफ सिलेक्टेड फिजियोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल, एंड फिजिकल वैरियेबल्स ऑफ़ राकेट गेम प्लेयर्स” था।
अक्षय की इस कामयाबी पर विधायक देवेंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, महामंत्री महेश नेमा, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, पवन दुबे,
पार्षद बृजेश लोधी, उपेंद्र ठाकुर, भगवान सिंह लोधी, भगवान सिंह सोलंकी, हरनाम सिंह लोधी, यशवंत लोधी, संजीव मुणोत आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



