पर्यावरणमध्य प्रदेश

लौट रहा है दोना पत्तल का जमाना, बस हमें ईमानदारी से पहल करना है

एसडीएम सौरभ मिश्रा की अनूठी पहल, दोना पत्तल बैंक का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अभी सिर्फ धार्मिक आयोजन में होने वाली कन्याभोज, भोज भंडारे के लिए और चाय की दुकान पर डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने एवं आम नागरिकों को स्वस्थ रखने का डिस्पोजल मुक्त बनाने की दिशा में एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सराहनीय कदम उठाया शहर की चाय की दुकानों पर कप-प्लेट, कांच के गिलास या कुल्हड़ से ही चाय दी जाएंगी।
डिस्पोजल की जगह अब से दोना पत्तल बैंक का शुभारंभ :- बेगमगंज शहर को डिस्पोजल मुक्त करने के लिए दोना पत्तल बैंक चालू कराई है यह दोना पत्तल बैंक एक अनूठी बैंक का शुभारंभ हुआ इस बैंक को खोलने का मुख्य उद्देश्य शहर में डिस्पोजल का चलन को धीरे-धीरे बंद करना है
शादी में, बर्थडे में नागरिक डिस्पोजल की वजाए दोना पत्तल का उपयोग करेंगे इसलिए तहसील परिसर में एक कक्ष में दोना पत्तल बैंक खोली गई है इसमें लोगों को रियायती दर पर दोना पत्तल उपलब्ध कराए जाएंगे । इस बैंक के जरिए लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे दोना पत्तल बैंक आम लोगों के लिए चालू कर दी गई है स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए दोना पत्तल यूज करने के बाद स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं और खाद बनकर जमीन को उपजाऊ बनाते हैं और पर्यावरण भी प्रदूषित नही होता, और यदि गाय, भैंस या अन्य जानवर इन दोना पत्तल को खा भी लेता है तो उसे कोई नुकसान भी नहीं होगा।
लौट रहा है दोना पत्तल का जमाना बस हमें ईमानदारी से पहल करना है हमारी जमीन को स्वस्थ एवं स्वच्छ रखने के लिए एसडीएम सौरभ मिश्रा की अनूठी पहल
डिस्पोजल गिलास खराब और रिसाइकल की गई प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। खराब और रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बने गिलास में गर्म चाय या कॉफी डालने से उसमें से जहरीली रसायन निकलते है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है। प्लास्टिक के पैकेटों में मिलने वाली चीजें भी आपको कैंसर दे सकती हैं।
दोना पत्तल बैंक का उद्घाटन होते ही बैंक हुआ खाली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष राय ने लगभग 2000 दोना पत्तल खरीदे और निशुल्क हिंदू उत्सव समिति कार्यालय से नवदुर्गा उत्सव पंडालों पर वितरण करेंगे जिससे उनमे होने वाले कन्याभोज और भंडारे में उन दोना पत्तल का उपयोग होगा

Related Articles

Back to top button