पर्यावरणमध्य प्रदेश

आखिरकार आसमान पर छाए बादल शाम के समय बरस पड़े

लोगों ने उमस गर्मी से राहत की सांस ली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बेसब्री से झमाझम बारिश का इंतजार था लेकिन करीब एक सप्ताह से आसमान पर बादल छाते हल्की बूंदाबांदी होती, काली घटाएं लोगों को तरसा कर कहीं और जाकर बरस जाती थी। लेकिन शुक्रवार की शाम राहत लेकर आई और आसमान पर छाए बादल शाम करीब 4 बजे से झमाझम बरसने लगे जिसे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई क्योंकि उनकी फसलों के लिए पानी की बेहद जरूरत थी। समाचार लेकर जाने तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था चहूं और अपनी ही अपनी नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button