मध्य प्रदेश
गोसलपुर में गौनिवास का भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरि अतिशय क्षेत्र गोसलपुर में अशोककुमार जैन कोलकाता, संचालक अशोका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पूर्ण सहयोग से निर्मित होने जा रहे गौनिवास का भूमिपूजन एवं
महेशचंद्र जैन के सहयोग से निर्मित नवीन गो चिकित्सालय का उद्घाटन गुरुबार सुबह गौशाला प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमे श्रीजी का अभिषेक शांति धारा के उपरांत शांति नाथ विधान संपन्न हुआ। साथ ही वात्सल्य भोज संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मिंकू जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, अमित जैन, आशीष जैन, यतेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अरुन जैन, सुनील डियोरिया, संजू जैन, बच्चू जैन, राकेश जैन, बिहारीलाल रजक आदि गौशाला सदस्य उपस्थित रहें।



