धार्मिक

शारदीय नवरात्रि के कार्यक्रम में मां दुर्गा की भक्ति में थिरके राज्यमंत्री

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन के गृह ग्राम नोहटा के हनुमान शंकर मंदिर परिसर में बिराजमान मां दुर्गा के प्रांगण में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित सुप्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल के द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मंत्री लोधी के नेतृत्व में संस्कृति विभाग के द्वारा किया गया भजनों की प्रस्तुति के दौरान मंत्री लोधी अपने आप को रोक नहीं पाए और सभी साथियों के साथ मातारानी के जयकारे लगाते हुए देवी गीतों पर थिरकते नजर आए।
नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि बड़ा ही सौभाग्य का दिन रहा है कि पावन पर्व पर मां दुर्गा के समक्ष हम सभी उपस्थित हुए हैं मैं माता रानी से प्रार्थना करता हू कि सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय कार्यों के साक्षी बनें, किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।कार्यक्रम में दमोह सांसद राहल सिंह लोधी ,
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल , नोहटा सरपंच सोनम लाल सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीय एवं जनप्रतिनिधि जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button