मध्य प्रदेश
स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर उमरियापान में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। नगर के सरस्वती विद्यालय से पथ संचलन निकला । जिसमें पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे । इस दौरान जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। नगर के झंडाचौक, अथैया मोहल्ला, कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड मार्गों में भ्रमण उपरांत पथ संचलन का वापस सरस्वती विद्यालय में समापन हुआ। तदुपरांत बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।



