दशहरा चल समारोह में माई निकली विसर्जन को, प्रशासन की उपस्थिति में निकला चल समारोह

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर विराजमान मां जगत जननी की आराधना के बाद शनिवार को माता दुर्गा शक्ति की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारम्भ हुआ। एक एक कर माता रानी के चल समारोह में दुर्गा समिति सदस्यो द्वारा संचालित दिशा निर्देश का पालन करते हुऐ आदि शक्ती मां की चल समारोह विसर्जन कार्यक्रम बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुऐ खितौला में बनाएं गए मुख्य नगर पालिका परिषद सिहोरा अधिकारी के द्वारा हिरन नदी घाट कुण्ड में विसर्जन जुलूस धीरे धीरे एक एक प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य प्रारम्भ हो गया हैं। देखा जाए तो हमेशा की तरह गत वर्ष मां जगत जननी मां दुर्गा शक्ति की प्रतिमाओं का स्वागत करने बाद ही इन प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य प्रारम्भ होता है लेकिन देर शाम तक किसी भी प्रकार से इन प्रतिमाओं का स्वागत करने के कोई भी व्यक्ति अभी तक वहा उपस्थिति नहीं हो पाया।



