पटवारी, राजस्व निरीक्षक और कोटवारों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मप्र राजस्व कर्मचारी कल्याण संघ जिला शाखा दमोह बृजेश पटेल जिला अध्यक्ष और जिला सचिव धर्मेंद्र राज, कोषाध्यक्ष आशीष साहू, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ तंतुवाय, परषोत्तम विश्वकर्मा, मुकेश चौरसिया, तखत सिंह, महिला प्रकोष्ठ आरती भट्ट, शबाना परवीन, नेहा सेन,लाली ठाकुर, प्रवक्ता बशीर खान, अनुराग शुक्ला, दिनेश पटेल बृजेश अहिरवार व शिवम गोस्वामी ने करीब 300 से अधिक आरआई और पटवारी के साथ सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और जिला पटवारी, राजस्व निरीक्षक व कोटवार संवर्ग की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण के संबंध में डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंप कर अपनी बात रखी।
बता दे कि पटवारियों की समस्याएं के 14 बिंदु राजस्व निरीक्षक संवर्ग की समस्याएं के 7 बिंदु और कोटवारों की समस्याओं के दो बिंदुओं पर विशेष बात रखते हुए अपनी बात रखी।



