समस्या का शीघ्र निराकरण करने पंचायत सचिव संघ ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग को लेकर ढीमरखेड़ा सचिव संघ के अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगवाई में जनपद सीईओ यजुर्वेद कोरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख है कि सम्बल योजना के तहत अंत्येष्टि (अनुग्रह) राशि के भुगतान के संबंध में अंत्येष्टि सहायता राशि विगत 8 माह से ग्राम पंचायतों के खाते में जमा नहीं हुई और सचिवों के ऊपर दबाव बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि का भुगतान कराया जा रहा है। सचिव संघ ने बताया कि कहां तक पंचायत सचिव अन्य स्रोत से अंत्येष्टि सहायता राशि भुगतान करता रहेगा। अंत्येष्टि सहायता राशि का भुगतान ना करने पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों से जुझना पड़ता है। संबंधित हितग्राही शिकायतों को बंद करने तैयार नहीं होता शिकायत बंद न होने पर प्रशासन का अनावश्यक दबाव पड़ता है। सम्बल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता हेतु आनलाईन आवेदन होना बंद है ऐसी विकट स्थिति में पंचायत सचिव कहाँ दोषी है हितग्राहियों की अपशब्दा एवं प्रशासन का अनैतिक दबाव के कारण पंचायत सचिव पीड़ित है। सचिव संघ ने प्रशासन से उक्त विषय के संबंध में उचित कार्यवाही कर ग्राम पंचायत के खातों में अंत्येष्टि सहायता राशि जमा कराये जाने एवं आनलाईन आवेदन की साईड ओपन कराने की मांग की है। ज्ञापन देते समय संघ के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, बीएच मंसूरी, सुरेशचंद काछी, रमेश पटेल, सतीश गौतम, मनीष रंजन मिश्रा, आदित्य दुबे आदि मौजूद रहें।



