मध्य प्रदेश

बेकाबू बस रोड किनारे खड़े ट्रक में घुसी, 1 की गई जान, 10 से अधिक घायल

इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
सीहोर । गुरुवार को एमपी के सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 10 से 15 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बस सूरत से भोपाल की ओर जा रही थी, तभी सीहोर के सैकड़ा खेड़ी इलाके में यह गंभीर हादसा हुआ।
घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सूरत से आ रही तेज रफ्तार बस एक खड़े हुए ट्रक में जा घुसी। यात्रियों ने बताया कि ये टक्कर बहुत जोरदार थी। इससे बस में चीख-पुखार मच गई। इस हादसे में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीहोर जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस हादसे की पूरी जानकारी एकत्रित कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दें कि इन घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर रोड के साइड में खड़े होकर अपने ट्रक का टायर बदल रहा था, तभी अचानक बस ट्रक में जा घुसी।
यह घटना बेहद गंभीर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की जानकारी और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button