कक्षा 9 की छात्रा का पीपीव्ही लेंस एस्पिरेशन आयुष्मान कार्ड से हुआ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हाई स्कूल ऊमरखोंह में कक्षा 9 की छात्रा जो ग्राम बर्री की निवासी है उसकी आंख में मोतियाबिंद होने के कारण आंख से नजर नहीं आता था जब इसकी जानकारी आरबीएसके डॉक्टर बबलू साहू को लगी तो उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत प्रकरण बनाकर भेजा और नेत्र विशेषज्ञ भोपाल द्वारा पीपीव्ही लेंस एस्पिरेशन के जरिए आंखों की रोशनी वापस ला दी।
आपको बता दें कि ग्राम बर्री निवासी तुलाराम सेन की करीब 15 वर्षीय बेटी सेविका सेन जब कक्षा सात में थी तो उसकी एक आंख में मोतियाबिंद हो गया और धीरे-धीरे उसकी आंख की रोशनी चली गई। आरबीएसके की टीम स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जब ऊमरखोह हाई स्कूल पहुंची तब संज्ञान में आया कि उक्त बालिका की एक आंख में मोतियाबिंद है तब आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर आयुष्मान कार्ड योजना के तहत भोपाल में उसका ऑपरेशन कराया जिससे उक्त किशोरी की आंख की रोशनी वापस लौट आई जिस पर परिजन भी खुश है और उन्होंने शासन की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।



