मध्य प्रदेश

वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने किया रामायण का नाटकीय मंचन

संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति
सिलवानी । नगर के प्रतिष्ठित वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल में रामायण पर आधारित एक भव्य नाटकीय मंचन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला और अभिनय कौशल से सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जीवंत झलक पेश की, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावक और दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत एक पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जिसमें स्कूल के डायरेक्टर जलज राय के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर बच्चों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत सजीव और रोचक ढंग से मंचन किया गया। बच्चों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण और अन्य पात्रों की भूमिकाएँ निभाते हुए रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया। उनकी भाव-भंगिमाएँ और संवाद अदायगी इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शकों को रामायण की पौराणिक कथा सजीव रूप में महसूस हुई।

Related Articles

Back to top button