रंग-बिरंगी रंगोली के रंग से सजा विद्यालय

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में दीपावली के पावन पर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड, थाली सज्जा, दीपक सज्जा, चित्रकला प्रतियोगिता एवं अनुपयोगी से उपयोग में लाई गई चीजों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वही रंगोली प्रतियोगिता में 42 छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए गोलाकार , आयताकार, चौकोर रंगोली बनाकर यह दर्शाया की यह रंग बिरंगे रंग आपके जीवन में सकारात्मक खुशियां लाते हे।
दीपक सज्जा थाली सज्जा भी आकर्षण का केंद्र रही, छात्राओं ने थाली सजावट कर यह दर्शाया की गणेश जी एवं लक्ष्मी जी का वास हो। बहुत ही सुंदर और आकर्षक ग्रीटिंग एवं चित्र संस्था के छात्राओं द्वारा बनाए गए जिनकी सराहना संस्था के सभी शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों की।
सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधि प्रभारी डॉक्टर प्रतिभा बागरे ने संक्षिप्त में कहां कि रंगोली के माध्यम से अपनी खुशी और आभार देवी देवताओं के प्रति व्यक्त करते हैं, रंगोली केवल एक सजावट नहीं है बल्कि यह संस्कृति परंपरा और धार्मिक विश्वास का एक गहरा प्रतीक भी है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कुंतीसिंह लोधी, कुलभूषण जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, विक्रम सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह परमार, कमलेश कुमार अहिरवार, खुशबू जैन, विनीता नापित, नेहा अहिरवार, अजय कुशवाहा विनीत भार्गव, रवि कुशवाहा, आयुष राय, बीएल अहिरवार रहे। प्रतियोगिता में संपूर्ण व्यवस्था चंचल विश्वकर्मा एवं आशीष रजक ने की।
कार्यक्रम के समापन में संस्था प्रभारी अशोक कुमार साहू ने सभी शिक्षकों एवं संस्था में अध्ययनरत छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर ने किया।



