मध्य प्रदेश

अज्ञात कारणों के चलते क मजदूर ने लगाया फंदा

सफाई करने भोपाल से आया था तिजालपुर गांव
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सांची अस्पताल

रायसेन । दीपावली पर घर की साफ-सफाई करने भोपाल से तिजालपुर गांव आए एक मजदूर ने रस्सी का फंदा बनाकर अपने घर में ही फांसी लगा ली है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रस्सी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
प्रधान आरक्षक गणेश रघुवंशी ने बताया कि सोमवार सुबह तिजालपुर गांव से पवन जाटव का फोन आया था। जिसमें उसने बताया कि चचेरे भाई मानसिंह जाटव पिता हल्केराम जाटव उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष हाल निवासी भोपाल ने अपने घर में टीन शेड के लोहे के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। मौके पर आए परिजनों ने बताया कि मान सिंह दीपावली के पहले भोपाल से अपने पुश्तैनी घर तिजालपुर में साफ सफाई करने के लिए आए थे। अब फांसी किस कारण से लगाई है इसका अभी पता नहीं चल सका है। सोमवार को दोपहर में पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
मान सिंह जाटव लगभग एक वर्ष पहके तिजालपुर गांव से जाकर भोपाल में शिफ्ट हो गया था। मान सिंह का एक बेटा और तीन बेटी हैं। जिसमें से एक बेटी और बेटे का विवाह हो चुका है। बताया जा रहा है कि मान सिंह जाटव शराब पीने का आदि था और सोमवार को उसने फंदा लगा लिया। मृतक के चचरे भाई पवन जाटव जब मान सिंह से मिलने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुलने पर झांक कर देखा तो मान सिंह फांसी लगाकर बिस्तर के पास लटका हुआ था।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते तिजालपुर गांव में मान सिंह जाटव ने अपने ही घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button