मध्य प्रदेश

स्वदेशी अपनाने कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म जंयती के उपलक्ष्य में स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम को शासकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर कादंबिनी मिश्रा ने स्वदेशी एवं स्वावलंबन विषय पर अपने विचार रखें साथ ही दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी। जिसका उद्देश्य जनसाधारण तक स्वदेशी के विचार को पहुंचना है एवं स्थानीय स्तर पर स्वदेशी जागरूकता के साथ साथ स्वावलंबन के भाव को जागृत करना है। ताकि लोगों में जागरूकता आए और भारत में ही बनने वाली वस्तुओं का उपयोग करें और स्वरोजगार खोले जिससे लोगों को रोजगार मिले ताकि देश में ही वस्तुओं का निर्माण हो और देशी वस्तुओं के उपयोग से देश समृद्ध बनाएं।
कार्यक्रम में राकेश भार्गव, एड. बद्री विशाल गुप्ता, भगवान सिंह लोधी, एड. श्याम रावत, डा. जितेंद्र तोमर, शिक्षक मानसिंह लोधी, अजय जाट, धन सिंह कुशवाहा, रामस्वरूप गुप्ता, गोपाल साहू, भैयालाल गौर, शिवराज प्रजापति, रजनी पंथी आदि ने स्वदेशी एवं स्वावलंबन विषय की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।
जिसके उपरांत उपस्थित लोगों को स्वदेशी स्वावलंबन दिवस ऑनलाइन के माध्यम से हरिद्वार उत्तराखंड से प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर कुलदीप चतुर्वेदी, कुलदीप चौरसिया, अर्पित मिश्रा, राहुल व्यास, नीरज सिंह ठाकुर, राजा बाबू सेन , अभिषेक जैन, रोहित दुबे, आकाश साहू आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button