खेल
महाविद्यालय में जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न

सिलवानी । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में रायसेन, बरेली, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, सिलवानी की वॉलीबॉल टीमों ने भाग लिया
वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शासकीय महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद लखन मेहरा, प्राचार्य डॉ बीडी खरवार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राध्यापक मनोहर कोरी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, स्पोर्ट अधिकारी मुक्तिन अहमद, नेहरू युवा केंद्र खेल प्रभारी कमलेश जाटव, प्रीति कुशवाहा, जन भागीदारी सदस्य अनिल साहू, सीएम राईज स्कूल के स्पोर्ट शिक्षक मोहम्मद तारिक, महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, प्राध्यापक, लेबट्रीशियन, कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।



