गाय को बचाने के चक्कर में फल फ्रूट से भरा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर बुधवार को एक फल फ्रूट से भरा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया, जिससे एक गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी से होकर गुजरने वाले एनएच 45 बाल मंदिर स्कूल के सामने मंडी के पास बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे फल फ्रूट से भरा आयशर ट्रक क्रमांक RJ 25 GA 7837 गायों को बचाने के चक्कर में पलट गया ट्रक चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह बदनावर से अमरूद के फल भरकर सिलीगुढी़ असम जा रहा था कि गाय को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने से ट्रक पलट गया घटना में दो गाय थी जिसमें एक गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरी गए मरते मरते बच गई ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र को भी उंगली में मामूली सी उंगली में चोट आई है घटना की जानकारी मिलने पर डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंच गई।



