नव निर्मित ई-सेवा केन्द्र एवं मध्यस्थता केन्द्र का ई-लोकार्पण संपन्न

सिलवानी । न्याय सबके लिए उददेश्य की सार्थकता के साथ तहसील न्यायालय सिलवानी में नव निर्मित ई-सेवा केन्द्र एवं मध्यस्थता केन्द्र का वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण माननीय न्यायामूर्ति विनय सराफ पोर्टफोलियो न्यायाधिपति जिला रायसेन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के कर कमलों द्वारा एवं अनिल कुमार सुहाने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन की उपस्थिति में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में माननीय न्यायामूर्ति विनय सराफ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा मीडिएशन सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा जिससे उनके धन व समय दोनों की बचत होगी तथा ई-सेवा केन्द्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओ प्रकरणों की ई-फाईलिंग में सहायता, ई-कोर्ट सर्विसेज एप, न्यायालय शुल्क अर्थदंड के ऑनलाईन भुगतान में आदि में पक्षकारों को सहायता प्राप्त होगी।
ई-लोकार्पण में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सिलवानी सुनीता पचौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिलवानी द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं ओर गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारिक विवादों का मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से जनमानस को अपने मामलों का निपटारा करने का एक सार्थक विकल्प मिलेगा ।
वर्चुअल ई-लोकार्पण कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी प्रकाश चंद्र शाक्य, तहसीलदार भरतसिंह मांडरे, अध्यक्ष अभिभाषक संघ दीपेश समैया, उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, सचिव सुनील श्रीवास्तव, जिला प्रतिनिधि आर.के. नेमा, सहित समस्त अधिवक्ता, नायब नाजिर योगेश पाण्डेय, विधिक कर्मचारी अखिलेश साहू, आई.टी असिस्टेंट अनूपसिंह राजपूत सहित समस्त न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।



