खेल

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भोपाल ने जबलपुर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया

सिलवानी । सिंगरौली में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भोपाल बालिका वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में इंदौर को, दूसरे मैच में उज्जैन और तीसरे मैच में सागर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले आदिम जाति की टीम से बहुत ही करीबी अंतर से हार के तीसरे स्थान के लिए खेला। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भोपाल की टीम ने जबलपुर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। भोपाल संभाग की टीम में सिलवानी नगर सीएम राइज स्कूल की छात्रा आशी सोनी (टीम कप्तान), टीना जाटव, आर्ची चौरसिया, शिवांशी, रोशनी साहू भोपाल संभाग की टीम में खेल रही थी। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट सिंगरौली में 19 से 22 नवंबर को आयोजित हुआ था जिसमें सिलवानी के वॉलीबॉल खिलाड़ी, संभागीय दल प्रबंधक अरविंद ज़रारिया, टीम मैनेजर तारिक खान, कोच योगेश कुलकर्णी, प्रीति कुशवाहा सभी खिलाड़ियों को लेकर सिंगरौली प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। और जीत कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य सीएम राइज, नगर परिषद अध्यक्ष रेशू बिभोर नायक, वरिष्ठ नेता विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मोहन साहू, अरविंद पाठक, कमलेश जाटव, सिलवानी के खिलाड़ियों एवं सीएम राइज के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।
सिलवानी का गौरव बढ़ाया
आशी सोनी लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल कर सिलवानी नगर का नाम रोशन किया है। वर्तमान में यह सीएम राइज स्कूल सिलवानी की छात्रा है।

Related Articles

Back to top button